अलीगंज : आरोग्य सेवा क्लिनिक में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

अलीगंज : आरोग्य सेवा क्लिनिक में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

1000898411
अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के नवादा -सिकंदरा मुख्य मार्ग किनारे अलीगंज बाजार  स्थित आरोग्य सेवा क्लिनिक में शुक्रवार की शाम अवगीला गांव निवासी रविन्द्र राम की पुत्री कंचन देवी(27) वर्ष की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री तीन महीने की प्रगनेंट थी और जांच कराने डॉ. एस कुमार के आरोग्य सेवा क्लिनिक गई थी। 
IMG-20190809-WA0055

डॉक्टर के द्वारा महिला के जांच के बाद एक मुरछक के लिए सुई लगवाई गई और सुई देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। जिससे उनकी मौत क्लिनिक में ही हो गयी। गर्भवती महिला के मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा किया। प्रसूता के मौत के बाद क्लिनिक से डॉक्टर सहित अन्य व सभी कर्मी फरार हो गये। मृतक के परिजन शव को क्लिनिक में रखकर घंटों हंगामा करते रहे।
विदित हो, बीते 21 जून को भी अलीगंज निवासी अभिमन्यु गुप्ता की 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी रंजु देवी की ऑपेरशन के दौरान मौत हो गयी थी।जिसमें डॉ. के खिलाफ चंद्रदीप थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था। सिविल सर्जन जमुई के द्वारा पूर्व के घटना के बाद एक टीम गठन कर आरोग्य सेवा क्लिनिक की जांच करायी गई थी। जांच के बाद उसे अवैध करार दिया गया था। लेकिन फिर भी क्लिनिक का संचालन खुलेआम सीजेरियन ऑपरेशन का धंधा जारी है। यहाँ मरीजों के जीवन से खेलकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
IMG-20190809-WA0056

बता दे कि अलीगंज बाजार में डिग्री धारी चिकित्सक के नाम दर्जनों अवैध नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है, झोलाछाप चिकित्सक सिजेरियन ऑपरेशन कर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आलम ये है कि अलीगंज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों  की मिलीभगत से बिना निबंधन के ही दर्जन भर क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है।
सिविल सर्जन श्याम मोहन दास ने कहा कि घटना की जानकारी मिलती है तो जांचकर कारवाई की जाएगी।

Post Top Ad -