जमुई जिला के बरहट एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में आज, 30 दिसंबर को 5 घंटे नहीं मिलेगी बिजली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 30 दिसंबर 2024

जमुई जिला के बरहट एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में आज, 30 दिसंबर को 5 घंटे नहीं मिलेगी बिजली

बरहट/लक्ष्मीपुर/जमुई (Barahat/Laxmipur/Jamui), 30 दिसंबर 2024, सोमवार : जिले के बरहट एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में आज 5 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी बरहट प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि लखीसराय पावर ग्रीड से हवेली खड़गपुर तक 220 केवी के नया ट्रांसमिशन लाइन का तार जोड़े जाने के कारण बरहट स्थित 33 केवी का फीडर 30 दिसंबर को 10 बजे सुबह से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा।

बरहट प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने पूर्व से ही लोगों को मोबाइल चार्ज कर के रखने और टंकी में पानी भरकर रखने की अपील की है।

Responsive Advertisement