गिद्धौर : प्लस टू बिनोबा भावे पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

गिद्धौर : प्लस टू बिनोबा भावे पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 31 दिसंबर 2024, मंगलवार : क्वालिटी एजुकेशन में अग्रणी गिद्धौर के विनोबा भावे पब्लिक स्कूल (Vinoba Bhave Public School) में रविवार को शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन द्वीप विद्यालय निदेशक एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक विश्वास कुमार द्वारा शिक्षक प्रशिक्षक डॉ. अनुराग आर को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान सीबीएसई के प्रशिक्षक डॉ. अनुराग आर द्वारा सभी शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर डॉ. अनुराग ने कहा कि छात्र छत्राओं के समग्र विकास के लिए शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास को ले आप सबों की बच्चों के जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें तैयार करना आपका कर्तव्य बनता है।
वहीं प्रधानाचार्य अभय कुमार पांडेय ने कहा— 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा के आधुनिक तौर तरीके से कैसे पढ़ाया जाय इस विषय को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी बातों को प्रशिक्षक के समक्ष रखा जिसका उन्होंने कुशल जवाब जवाब दिया।
वहीं मौके पर विद्यालय निदेशक विश्वास कुमार ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों को बेहतर बनाते हैं, उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना सहज तरीके से करने का गुर सिखाते हैं। प्रशिक्षण के समापन के दौरान विद्यालय शिक्षकों ने प्रशिक्षक डॉक्टर अनुराग आर का आभार प्रकट किया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में विद्यालय शिक्षक मौजूद थे।

Responsive Advertisement