जमुई : शिक्षकों के बीच औपबंधिक पदस्थापन योगदान पत्र वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

जमुई : शिक्षकों के बीच औपबंधिक पदस्थापन योगदान पत्र वितरित

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 31 दिसंबर 2024, मंगलवार : मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को विशिष्ट शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र के साथ पदस्थापन और योगदान पत्र वितरण जमुई बीपीएम अंजनी प्रभात के द्वारा किया गया। जिससे नए वर्ष में बिहार सरकार द्वारा उसी विद्यालय में योगदान कर शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त कर लेंगे। औपबंधिक नियुक्ति पत्र के साथ पदस्थापन और योगदान पत्र पाकर नए साल पर शिक्षकों में प्रसन्नता का माहौल है।
इस मौके पर शिक्षक पंकज प्रकाश बच्चन, आर्यन वर्णवाल, जितेंद्र शार्दूल, जाफर अली, शिल्पी वर्णवाल, रीमा कुमारी, नवीन चौधरी, अमरजीत कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र के साथ पदस्थापन और योगदान पत्र दिया गया।

Responsive Advertisement