गिद्धौर : बीएसडीसी में मोटिवेशनल सेशन में बोले सुशांत — असफलताओं से सबक लेकर आगे बढ़ना है - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

गिद्धौर : बीएसडीसी में मोटिवेशनल सेशन में बोले सुशांत — असफलताओं से सबक लेकर आगे बढ़ना है

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 31 दिसंबर 2024, मंगलवार : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक स्किल डेवलपमेंट सेंटर में नववर्ष के पूर्व दिवस पर मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम ने स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षुओं को संबोधित किया और उन्हें सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में सुशांत ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। संसार में सर्वाधिक युवा जनसंख्या भारत में ही है। ऐसे में यह आवश्यक है कि जीवन में सकारात्मकता बनाते हुए हमें आगे बढ़ना है। जिससे स्वयं के उत्थान के साथ साथ देश की भी उन्नति होगी। असफलता जीवन के एक छोटा सा पड़ाव मात्र है, इससे हतोत्साहित नहीं होना है। बल्कि असफलताओं से सबक लेते हुए फिर से नई उम्मीद के साथ प्रयास में जुट जाना है, सफलता जरूर मिलेगी।
वहीं सेंटर कॉर्डिनेटर चुनचुन कुमार ने कहा कि बीएसडीसी में बच्चे तकनीकी शिक्षा के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट का भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। पूर्व के कई प्रशिक्षु वर्तमान में अच्छे जगहों पर कार्यरत भी हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Responsive Advertisement