जमुई के नवनियुक्त एसपी मदन कुमार आनंद ने संभाला पदभार, बोले— अपराध पर लगेगी लगाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

जमुई के नवनियुक्त एसपी मदन कुमार आनंद ने संभाला पदभार, बोले— अपराध पर लगेगी लगाम

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 31 दिसंबर 2024, मंगलवार : जमुई के नवनियुक्त एसपी मदन कुमार आनंद ने मंगलवार को अपना पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने कार्यालय पहुंचे नए एसपी का स्वागत निवर्तमान एसपी चंद्र प्रकाश ने बुके देकर किया।
जमुई एसपी मदन कुमार आनंद (Jamui SP Madan Kumar Anand) ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण हमारी प्राथमिकता रहेगी। नववर्ष जमुई सहित बिहार वासियों के लिए मंगलमय हो। जमुई में पूर्व में भी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर करीब ढाई साल मैं यहां अपनी सेवाएं दे चुका हूं। इसलिए यहां की भौगोलिक स्थिति से मैं भली भांति परिचित हूं। आम लोगों के लिए काम करते हुए मेरा प्रयास रहेगा कि अपराध की घटनाओं पर लगाम लगी रहे।

Responsive Advertisement