तेज रफ्तार बाइक हादसा में रतनपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 13 अगस्त 2025

तेज रफ्तार बाइक हादसा में रतनपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल

गिद्धौर। गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर सोमवार को यादव लाइन होटल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से रतनपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रतनपुर निवासी वीरेंद्र साह के पुत्र नवीन कुमार साह उर्फ बंगाली के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवीन अपनी बाइक से गिद्धौर बाजार की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को भी टक्कर मारते हुए गिर गई, जिससे नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. परमानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई रेफर कर दिया।

Post Top Ad -