अलीगंज : धनार गांव में नहीं पहुंचे मंत्री संतोष सुमन, कार्यकर्ताओं में नाराज़गी और मायूसी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 25 जून 2025

अलीगंज : धनार गांव में नहीं पहुंचे मंत्री संतोष सुमन, कार्यकर्ताओं में नाराज़गी और मायूसी



अलीगंज/जमुई। धनार गांव के लोगों को बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष सुमन के स्वागत का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन कार्यक्रम रद्द हो जाने से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को भारी निराशा हाथ लगी। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ. संतोष सुमन तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के आगमन को लेकर गांव में पहले से ही कार्यक्रम निर्धारित था।


यह कार्यक्रम हम पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला नेत्री के आवास पर आयोजित किया जाना था, जिसमें अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों हम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के महादलित परिवारों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। सभी लोग नेताओं के आगमन की प्रतीक्षा में घंटों तक डटे रहे, लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द हो जाने की सूचना से सभी हैरान और उदास हो गए।


निराश कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे और डॉ. संतोष सुमन को सुनने को लेकर बेहद उत्साहित थे। लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द हो जाना न केवल निराशाजनक रहा, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं।


महादलित परिवारों की महिलाओं ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अपने तमाम काम छोड़कर इस कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं, लेकिन नेताओं का न आना उनके लिए बेहद दुखद रहा। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों से बचने के लिए पार्टी नेतृत्व को पूर्व सूचना और उचित समन्वय सुनिश्चित करना चाहिए।

Responsive Advertisement