- राजीव कुमार वर्णवाल के इस्तीफे के बाद सर्वसम्मति से हुआ नए सचिव का चयन
- भव्य एवं व्यवस्थित पूजा आयोजन का लिया संकल्प
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 सितंबर 2026, रविवार। गिद्धौर बाजार की ऐतिहासिक शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। समिति के पूर्व सचिव राजीव कुमार वर्णवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए सचिव पद पर समाजसेवी सुबोध कुमार सिंह उर्फ काजू को सर्वसम्मति से नया सचिव मनोनीत किया गया है।
नए सचिव के चयन को लेकर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू के निर्देश पर समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने आपसी सहमति से सुबोध कुमार सिंह ‘काजू’ के नाम पर मुहर लगाई।
सदस्यों की सहमति से मिली नई जिम्मेदारी
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि गिद्धौर की दुर्गा पूजा का गौरवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में पूजा आयोजन को और बेहतर, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सुबोध कुमार सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारी अध्यक्ष ने जताया भरोसा
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू ने कहा कि पूर्व सचिव राजीव कुमार वर्णवाल के इस्तीफे के बाद सचिव का पद रिक्त था। समिति के सभी सदस्यों की राय और सहमति से सुबोध कुमार सिंह ‘काजू’ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि सुबोध कुमार सिंह सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहे हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी सहभागिता रही है। समिति को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और सभी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष की दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
नवनियुक्त सचिव ने कहा - विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास
सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुबोध कुमार सिंह उर्फ काजू ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि समिति के सभी सदस्यों और गिद्धौरवासियों के सहयोग से इस बार की पूजा में कुछ नया और विशेष देखने को मिले। साथ ही गिद्धौर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा की परंपरा, गरिमा और पहचान को पूरी मजबूती के साथ कायम रखा जाए।
उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रत्येक सदस्य और आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से इस वर्ष पूजा को यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक के दौरान समिति से जुड़े मथुरा मिस्त्री, राजेश कुमार उर्फ पाजो दा, सुबोध केशरी, संतोष कुमार सिंह, अजित रावत, अभिषेक सिंह, नीतीश कुमार महतो, सुभाष राम, बीरू रावत, अवधेश रावत, रॉकी कुमार, अनीश कुमार, रंजीत कुमार रावत, उत्तम कुमार पंडित, नीतीश कुमार यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे। समिति में नए सचिव के चयन के बाद आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है।







