सोनो : तेलियादह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

सोनो : तेलियादह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सोनो/जमुई। सोनो प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेलियादह में जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तौर-तरीकों से अवगत कराया गया तथा ब्लॉक, पंच समेत बचाव की कई तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के जिला महासचिव पियुष बरनवाल ने कहा कि आत्मरक्षा का अर्थ केवल लड़ना नहीं है, बल्कि संभावित खतरे को समय रहते पहचानना, उससे बचने के उपाय जानना और स्वयं को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अनुशासन, सतर्कता और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद यादव ने जेनिथ सोशल फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आत्मरक्षा जैसी व्यवहारिक जानकारी देना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रशिक्षकों द्वारा बताई गई तकनीकों को उत्साह के साथ सीखा और उनका अभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद यादव, शिक्षक प्रकाश कुमार गुप्ता, सुजित कुमार सहित छात्र जितेन्द्र, सोनी, सोनम एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment