सोनो : JDU के संगठनात्मक चुनाव में उठ रहे हैं विरोध के स्वर, लगा धांधली का आरोप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 8 सितंबर 2019

सोनो : JDU के संगठनात्मक चुनाव में उठ रहे हैं विरोध के स्वर, लगा धांधली का आरोप

1000898411
सोनो (न्यूज़ डेस्क) Edited by-Abhishek. :-

जनता दल (यू) के लिए चल रहे चुनावी दौर में विरोधी स्वर भी उठने लगे हैं। सोनो में पिछले शुक्रवार को पूर्व प्रमुख आलमगीर अंसारी को जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुना गया था। जिसको लेकर  पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया  कि ये चुनाव गलत तरीके से कराया गया है। जदयू संगठनात्मक चुनाव की नियमों को उलंघन करते हुए आलमगीर अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया है। जदयू की सक्रिय सदस्यों व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष को कोई जानकारी नहीं मिला था और अपने तरीके से चुनाव करा लिया है। 

IMG-20190909-WA0010

जदयू जिला निर्वाची पदाधिकारी दिनेश मंडल ने वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को बिना सुचना दिये महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बनाया है, जो सरासर गलत है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकताओं को दरकिनार किया है, जिसके लेकर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एवं  राष्ट्रीय महासचिव आर सीपी सिंह को भी आवेदन देकर जदयू जिला निर्वाची पदाधिकारी दिनेश मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता के अन्याय किया है और फिर से चुनाव कराने की मांग की। आवेदन पत्र में आधा दर्जनों कार्यकताओं ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि पुनः जदयू प्रखंड अध्यक्ष की चुनाव कराई जाय।

Input -(मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -