सोनो में NH पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

सोनो में NH पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

सोनो/जमुई (Sono/Jamui), 10 अप्रैल 2025, गुरुवार : जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में बीते बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोनो थाना क्षेत्र के एनएच 333 ए सोनो-खैरा मार्ग पर सोनो प्रखंड कार्यालय के समीप हुआ।

घायलों की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार निवासी ललन यादव के पुत्र रोहित यादव और सोनो निवासी ममता कार्यकर्ता कबूतरी देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार कबूतरी देवी अपने आवास से अस्पताल की ओर पैदल जा रही थीं, तभी सोनो चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


Post Top Ad -