गिद्धौर : एनएच पर बाइक से बाइक की हुई टक्कर, गिरने से महिला घायल, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : एनएच पर बाइक से बाइक की हुई टक्कर, गिरने से महिला घायल, जमुई रेफर

1000898411
.com/img/a/
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 फरवरी : 
◆ कंटेंट : सुशांत
◆ इनपुट : बिक्की कुमार
गिद्धौर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजर रहा जिस दिन गिद्धौर में सड़क दुर्घटना न हुई हो।

मामला बीते शुक्रवार की दोपहर का है। राजश्री इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़ाईच गांव की महिला सीता देवी बाइक पर सवार होकर जा रही थी। वहीं पीछे से एक अन्य बाइक आ रहा था, जिससे गैस एजेंसी के निकट पीछे से धक्का लगा और वो गिर गई। गिरने की वजह से महिला को गंभीर चोट लगा।
घटना के बाद महिला को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की गई। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

Post Top Ad -