डॉ. सिन्हाज फाउंडेशन द्वारा कोल्हुआ में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

डॉ. सिन्हाज फाउंडेशन द्वारा कोल्हुआ में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

  • जीके जीनियस पब्लिक स्कूल के करीब सौ विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगा पुरस्कार वितरण
  • कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित
कोल्हुआ/गिद्धौर/जमुई : स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत घनश्याम नगर कोल्हुआ स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग नर्सरी से छठी कक्षा तक के करीब सौ छात्र–छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन के संदर्भ में जीके जीनियस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा के निर्देश पर बच्चों के बीच कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने प्रतियोगिता के थीम स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ऑपरेशन सिंदूर, मेरा गांव के रंग–बिरंगे चित्र बनाए और उनमें रंग भरे।
सोनू मिश्रा ने डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में कलात्मक विकास होता है। इस ड्राइंग प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के वर्ग नर्सरी से छठी कक्षा तक से करीब सौ बच्चों ने भाग लिया। फाउंडेशन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
प्रतियोगिता के सुगम संचालन में विद्यालय की शिक्षिका निक्की कुमारी, नीतू कुमारी, स्वीटी कुमारी, सोनी कुमारी एवं शिक्षक आदिल खान का विशेष योगदान रहा।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment