गिद्धौर के धनंजय कुमार सिन्हा बने सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 10 अगस्त 2025

गिद्धौर के धनंजय कुमार सिन्हा बने सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 अगस्त 2025, रविवार : गिद्धौर की राजनीतिक धरती को एक बार फिर गौरव का अवसर मिला है। स्थानीय निवासी धनंजय कुमार सिन्हा को सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह निर्णय पटना में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान लिया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति का गठन
सम्मेलन के पहले सत्र में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बिहार प्रदेश समिति की घोषणा की गई। इसमें तेलंगाना के शेख नूरूल अमीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गिद्धौर के धनंजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। चुनाव पर्यवेक्षक महेन्द्र यादव ने बताया कि नवनिर्वाचित समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
गिद्धौर की साख बनी वजह
मूल रूप से गिद्धौर निवासी धनंजय सिन्हा की साफ-सुथरी छवि, राजनीतिक आंदोलनों में सक्रियता और संगठन निर्माण की क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी में नई टीम
नई कार्यकारिणी में कुन्दन किशोर, संगीता कुमारी एवं दुखी लाल यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय सहनी, नशूर अजमल और श्रद्धा सुमन को प्रदेश महासचिव, बिन्दु कुमारी एवं अभिषेक आनंद को प्रदेश सचिव, जयप्रकाश को कोषाध्यक्ष, शशिकांत को प्रवक्ता, आलोक कुमार को मीडिया प्रभारी, नितीन शर्मा को मीडिया सलाहकार तथा बबीता कुमारी व शोभा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
सम्मेलन के दूसरे सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की कि पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उनका कहना है कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण, पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित राजनीति को सशक्त करना है।

Responsive Advertisement