अलीगंज : MLA बंटी चौधरी ने किया ईट सोलिंग व पीसीसी ढलाई का शिलान्यास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 सितंबर 2019

अलीगंज : MLA बंटी चौधरी ने किया ईट सोलिंग व पीसीसी ढलाई का शिलान्यास

1000898411
अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
शनिवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मुख्य सड़क से आढा +2 हाईस्कूल खेल मैदान तक सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने ईट सोलिंग का शिलान्यास  किया। 

IMG-20190907-WA0065

इस दौरान स्थानीय मुखिया रिजवाना नाहिद एवं विधायक के संयुक्त सौजनय से शुद्ध पेयजल नल जल के माध्यम से विधालय में छात्रों को उपलब्ध कराया गया।
विधायक ने कहा कि मुख्य सड़क से हाईस्कूल आने के लिए खासकर छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान तक ईट सोलिंग के साथ पीसीसी ढलाई किया जाएगा।

IMG-20190907-WA0066

 उन्होंने कहा कि पेयजल की भी स्कूल में दिक्कत था इसको भी ध्यान रखते हुए विधायक व मुखिया के संयुक्त पहल से नल जल के माध्यम से बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध शुरू कर दिया गया है।मौके पर विद्यालय प्रभारी मो. ओसैद, मुखिया प्रतिनिधि मो. अनबर इकबाल सहित बड़ी संख्या स्कूली छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -