भ्रामक दावों का लोजपा (रा) जमुई इकाई ने किया खंडन, कहा — संगठन में पूरी एकता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 अगस्त 2025

भ्रामक दावों का लोजपा (रा) जमुई इकाई ने किया खंडन, कहा — संगठन में पूरी एकता

जमुई। लोजपा (रामविलास) जमुई इकाई की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा जमुई सांसद एवं बिहार प्रभारी अरुण भारती के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिला इकाई नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था दोहराती है और चट्टानी एकता के साथ चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने के लिए संकल्पित है।

प्रेस वार्ता में पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस भ्रामक दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि जिलाध्यक्ष सहित पूरी जिला समिति ने पार्टी छोड़ दी है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जमुई जिला संगठन पूरी क्षमता के साथ सक्रिय है और आगामी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार जारी हैं। संगठन ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की कि वे अफवाहों से सावधान रहें और केवल पार्टी के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं सांसद अरुण भारती के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि संगठन एकजुट होकर बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में तारापुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, सिकंदरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान, रिंकू सिंह, बच्चू तांती, सुनील पासवान, दानी पासवान, निर्मल सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Responsive Advertisement