गिद्धौर : सभा आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखिया कला देवी को दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 18 मई 2023

गिद्धौर : सभा आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखिया कला देवी को दी श्रद्धांजलि

1000898411
IMG_20230518_233150
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 मई 2023 : 
भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल द्वारा स्थानीय पंचमंदिर परिसर में सभा आयोजित कर ग्राम पंचायत राज पतसंडा की दिवंगत मुखिया कला देवी को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में मुखिया कला देवी के व्यक्तित्व एवं कृतत्व की चर्चा की गई एवं समाज हित में उनके योगदान को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।
IMG_20230518_233119
सभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शंभु केशरी, मंडल महामंत्री अंतर्यामी झा, शिव शंकर तांती, सचिदानंद मिश्रा, चंदन केशरी, कल्याण सिंह, कुणाल सिंह, प्रभाकर कुमार, मंडल मंत्री मनोज रजक, भिखारी पासवान, वसंत मिश्र, पत्रकार जितेंद्र कुमार 'पिंटू' मौजूद थे।

Post Top Ad -