गिद्धौर : आचार्य कलानंद पांडेय का निधन, महात्मा गांधी के आंदोलन में लिया था भाग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 19 मई 2023

गिद्धौर : आचार्य कलानंद पांडेय का निधन, महात्मा गांधी के आंदोलन में लिया था भाग

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 मई 2023 : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा निवासी सुप्रसिद्ध शिक्षाविद आचार्य कलानंद पांडेय का बीते सप्ताह शुक्रवार, 12 मई को निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ जाने से शुक्रवार की शाम उनक निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे। उनके निधन से समाजसेवियों में शोक की लहर है।

बता दें कि वर्ष 1942-43 में आजादी की लड़ाई के लिए आंदोलनकारियों का संगठन बनाने के बाद महात्मा गांधी चंपारण से गिद्धौर के बनझुलिया ग्राम के गांधी आश्रम पहुंचे थे। गांधीजी हर रोज क्षेत्र भ्रमण के बाद बनझुलिया आश्रम में विश्राम करते थे। उनके साथ कलानंद पांडेय को भी संध्या बेला में होने वाले प्रार्थना सभा में भाग लेने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

आचार्य कलानंद पांडेय का निधन क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक गतिविधियों में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। हरेक आयु वर्ग के लोगों में उनकी बड़ी पहचान रही।

Responsive Advertisement