Breaking News

6/recent/ticker-posts

आपसी भाईचारे का प्रतीक है ईद का त्योहार : अलीगंज B.D.O

[gidhaur.com | अलीगंज] :- रविवार को चंद्रदीप थाना परिसर में  थाना अध्यक्ष बब्लु कुमार पंडित की अध्यक्षता में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने  संबोधित करते हुए कहा कि ईद आपसी भाई चारे व शांति का प्रतीक है। ईद में मुसलमान भाई एक महीना का उपवास रखकर रोजा रखते हैं और नमाज अदा करते हैं।रमजान का महीना पाक व साफ का महीना जो सच्चे व नेक इरादा से अदा की जाती है। रमजान का आखिरी दिन ईद का अंतिम नमाज अदा की जाती है और लोग आपस में गले मिलते है।अंचलाधिकारी रवि प्रसाद ने कहा कि ईद काफी सुखद का आपस मिलन का पर्व हैं।इसमें सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी ईदगाहो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सभी चिन्हित स्थानों पर सादे लिवास में तैनात रहेगी और उपद्रवी पर विशेष नजर रहेगी। अफवाहों से दूर रहने की नसीहत देते हुए। किसी प्रकार की जानकारी आप थाना से प्राप्त करने की बात कही। बैठक प्रखंड के विभिन्न गांव के गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखा।
मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह,कृष्ण सिंह,मुखिया देवनंदन यादव, मो. ओवैदुला, मो.जहाँगीर शेख, मो. नौशाद कयाम, वीरेन्द्र यादव अकेला, राजेश वर्मा, संजय दास, राजकुमार पासवान, रविशंकर सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि,समाजसेवी ,बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 10/6/2018, रविवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ