बांका : BJP सरकार के 4 साल पूरे, कार्यकर्ताओं ने की महासंपर्क अभियान की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 9 जून 2018

बांका : BJP सरकार के 4 साल पूरे, कार्यकर्ताओं ने की महासंपर्क अभियान की शुरुआत

[gidhaur.com /धोरैया(बांका)] :- प्रखंड के पैर,घसिया  भेलाई व चलना पंचायत मे  शुक्रवार को केन्द्र में बीजेपी की सरकार के चार साल पूरा होने पर बीजेपी नेता  के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने महासंपर्क अभियान की शुरुआत की। जिला कार्यसमिति सदस्य राखाल सिंह  के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष गणेश गुंजन झा, प्रभारी श्री कांत रजक, महामंत्री कैलाश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र, मंडल  युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर कुमार  राठौर, अमर कुमार गोस्वामी,अनिल कुमार भगत, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध प्र0 सिंह,  जलधर साह, अमर सिंह, उप सरपंच अजय कुमार सिंह, पुष्य राज पांडे, संजीव कु0 सिंह, कुंदन कुमार सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने  बूथ बूथ जाकर लोगो से जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।नेताओं ने गांव में लोगों से मिल सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। लोगों को सरकार की उपलब्धियों से जुड़े हैंडबिल भी दिए गए। लोगों को गरीबों व महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाए जा रहे सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा गया कि विपक्ष घटिया राजनीति कर समाज को तोड़ना चाहता है। केन्द्र की सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास की योजनाएं चला रही है। कहा गया कि आज सरकार के नेतृत्व में देश का डंका विदेशों में भी बज रहा है। पड़ोसी देशों से भी संबंध में सुधार हुआ है। आज पूरे विश्व की निगाह भारत पर ही टिकी है। लोगों से सकारात्मक सोच के साथ पार्टी से जुड़ने के साथ ही लोगों तक भी संदेश पहुंचाने की अपील की गई।

(रूपेश कुमार राजा)
बांका  |  09/06/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -