जमुई : 127वीं यात्रा में कश्मीर गांव पहुंची साईकिल यात्रा की टीम, किया वृक्षारोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 10 जून 2018

जमुई : 127वीं यात्रा में कश्मीर गांव पहुंची साईकिल यात्रा की टीम, किया वृक्षारोपण

[gidhaur.com | जमुई] :- गर्मी की तपिश से जहाँ आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, वहीं साइकिल यात्रा विचार मंच के सदस्यों का हौसला कम नहीं हुआ और अपनी 127 वीं यात्रा के दौरान अपने 11 सदस्यों के साथ श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर महाराजगंज चौक, बोधवन तलाब, खैरा, पूर्णा खैरा होते हुए कश्मीर ग्राम तक की यात्रा पूर्ण की गई।
कश्मीर ग्राम में कई सकारात्मक कार्य कर रही संस्था दलित विकास विंदु के सहयोग से लगभग 1 घंटा बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एव कईं विषयों पर चर्चा की गई। संस्था के प्रबंधक शिवशंकर जी ने बच्चों को पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा का भी पाठ पढ़ाया गया और बच्चों से अपील की गई कि वे अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें।

मंच के सदस्यों द्वारा बच्चों को बताया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की होनी चाहिए। हमारा भविष्य वातावरण पर ही निर्भर है, यदि हम इसे आज सुरक्षित रखते हैं तो हमारा कल बेहतर होगा, अन्यथा प्रकृति हमें कईं भयानक घटना से रुबरू कराता आ रहा है, जिसका असर हमें वर्तमान में भीषण गर्मी के रुप में देखने को मिल रहा हैं।
यात्रा में शामिल विचार मंच के सदस्यों में से
सलोनी कुमारी, संदीप कुमार रंजन, विवेक कुमार , हरेराम कुमार सिंह, कुमार सत्यम , अजीत कुमार,  समीक कुमार रावत, सचिराज पद्माकर, आकाश कुमार ठाकुर,  विनय कुमार तांती, रंधीर कुमार के साथ ग्रामीण संजय कुमार, जयराम, वावल करीम, उदय गोस्वामी, लिपिका कुमारी, दयनान्द दुबे, सोनू कुमार, सोनम कुमारी, ज्योती कुमारी,बबली कुमारी, कोमल कुमारी, सतीश कुमार आदि कई ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से पौधरोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया।
 
(अभिषेक कुमार झा)
News Desk | 10/06/2018(रविवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -