चकाई : B.E.O. ने 7 पंचायत सचिव पर दर्ज कराई F.I.R - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 10 जून 2018

चकाई : B.E.O. ने 7 पंचायत सचिव पर दर्ज कराई F.I.R

[gidhaur.com | चकाई] :- जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार चकाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामस्वरूप प्रसाद ने प्रखंड के सात पंचायत सचिवों पर चकाई थाना में पूर्व में हुए शिक्षक नियोजन से संबंधित कागजात ससमय पर नहीं जमा करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। चकाई, डढ़वा, पोझा, माधोपुर पंचायत के पंचायत सचिव रंजन कुमार, बोंगी ,बरमोरिया एवं ढाढ़ी पंचायत के पंचायत सचिव श्रीकांत तिवारी, परांची, गजही, नोआडीह पंचायत के पंचायत सचिव जय नारायण दास ,नावाडीह सिल्फ़री, बामदह एवं चंद्रमंडीह के पंचायत सचिव मनोज कुमार रजक, घुटवे, रामसिंहडीह के पंचायत सचिव राजेंद्र यादव ,दुलमपुर,सरौन के पंचायत सचिव अर्जुन यादव तथा रामचंद्रडीह के पंचायत सचिव भुनेश्वर मंडल सहित सात पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
इस बारे में पूछे जाने पर चकाई शिक्षा पदाधिकारी रामस्वरूप प्रसाद ने बताया कि शिक्षक नियोजन का फोल्डर जांच हेतु ससमय बीआरसी कार्यालय में नहीं जमा करवाने के कारण सभी सात पंचायत सचिवों पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

(श्याम सिंह तोमर)
चकाई  | 10/06/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -