गिद्धौर पंचमंदिर प्रांगण में ऑल इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन (AIRA) की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 10 जून 2018

गिद्धौर पंचमंदिर प्रांगण में ऑल इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन (AIRA) की बैठक आयोजित

[gidhaur.com | News Desk] :-  गिद्धौर पंचमंदिर के प्रांगण में रविवार को ऑल इंडियन रिपोर्टर्स  एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान महासचिव राजीव रंजन कौशिक की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष विभूति भूषण के नेतृत्व में आयोजित हुई।
आयोजित उक्त बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र कुमार को झाझा प्रखंड अध्यक्ष एवं राजीव रंजन को झाझा प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया।
वहीं सभी सदस्यों के सहमति से आइरा का जिला स्तरीय सह प्रमंडलीय दिवंगत पत्रकार परिजन सम्मान समारोह आगामी15 अगस्त 2018 को +2 उच्च विद्यालय जमुई में करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी क्रियाशील प्रखंड इकाई से समुचित आर्थिक सहयोग लेने का निर्णय भी लिया गया।
गिद्धौर पंचमंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित आइरा की बैठक में झाझा, सोनो, चकाई, सिकंदरा तथा गिद्धौर प्रखंड के अध्यक्ष, सदस्य, एवं प्रखंड से जुड़े जिला पदाधिकारियों के साथ साथ जिला प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा, सोनो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव बर्णवाल, गिद्धौर प्रखंड के कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत कुमार, संगठन सचिव आलोक राज, सदस्य वीरेंद्र कुमार, अजीत कुमार यादव, चंदन कुमार पासवान, आइरा गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष भीम राज,सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, चकाई प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार राय, श्याम सिंह तोमर, सुधीर कुमार यादव, धनंजय कुमार, झाझा प्रखंड सचिव राजीव रंजन, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला संगठन सचिव अशोक कुमार सिन्हा, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव रंजन की भी उपस्थिति देखी गई।

वहीं उक्त बैठक के अंत में आईरा जमुई के जिलाध्यक्ष विभूति भूषण ने बैठक के बेहतर संचालन हेतु हाल ही गठित की गई गिद्धौर प्रखंड कमीटी को धन्यवाद का पात्र बताया।

(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर  | 10/06/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -