Breaking News

6/recent/ticker-posts

फाल्गुनी जी का अधूरा सपना पूरा करेंगे : सावित्री

Gidhaur.com (चकाई) : स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव के तृतीय पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फाल्गुनी जी सादगी जीवन के मिसाल थे। उन्होने हमेशा सादगी में रहकर राजनिति की तथा अन्य नेताओं के लिए उदाहरण बने रहे। क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने के कारण राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। उनके अधुरे सपनों को पुरा करने के लिए हमारा प्रयास जारी है।

एमएलसी संजय प्रसाद ने कहा की फाल्गुनी जी ने हमेशा समाज के सभी तबके के लिए काम किया तथा जीवन के अंतिम समय तक चकाई को अनुमंडल बनाने की लडाई लडते रहे। मसौढी विधायक रेखा पासवान ने फाल्गुनी जी को एक सच्चा राजनेता बताते हुए कहा की वे अपने क्षेत्र के अलावे दुसरे क्षेत्रों में भी जाकर जनता की समस्या सुनते थे। जिस कारण वे इलाके से बाहर भी लोकप्रिय थे। भाजपा नेता विकास सिंह ने फाल्गुनी यादव को जमीनी नेता बताते हुए कहा कि वे जात पात से हटकर राजनिति करते थे। जिससे वे सभी दलों के नेताओं में प्रिय थे। राजद नेता विजय शंकर यादव ने पुर्व विधायक के अधुरे कार्यो को पुर्ण करने का संकल्प दुहराते हुए पुण्यतिथि समारोह में आये लोगो का आभार व्यक्त किया।

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |     21/01/2018, रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ