फाल्गुनी जी की खुशबु हमेशा जिंदा रहेगी : विजय प्रकाश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 21 जनवरी 2018

फाल्गुनी जी की खुशबु हमेशा जिंदा रहेगी : विजय प्रकाश

Gidhaur.com (चकाई) : रविवार को चकाई के पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री सह जमुई विधायक विजय प्रकाश ने कहा की इस दुनिया में इंसान आता है और चला जाता है। लेकिन उनके द्वारा किये गये अच्छे कर्मो की याद लंबे समय तक लोगो के जेहन में बनी रहती है। फाल्गुनी यादव ऐसे ही इंसान थे जिनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यो की खुशबु हमेशा फिजा में जिंदा रहेगी। राज्य के दिग्गज नेता भी फाल्गुनी जी का बहुत सम्मान करते थे। मुझे भी उनके साथ काम करने का अनुभव मिला। अलग दल में रहते हुए भी वे हमेशा मागर्दशन करते रहते थे।

फाल्गुनी यादव को गिट्टी, मिट्टी, जंगल तथा पहाड़ का नेता बताते हुए झाझा विधायक रविन्द्र यादव ने कहा की उन्होने अपनी खुद की मेहनत से राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया तथा परिणाम की परवाह किये बगैर हमेशा गरीबों की आवाज को बुलंद करने में लगे रहे। अदभुत व्यक्तित्वि के धनी फाल्गुनी जी हमेशा अमर रहेगें।

सुधीर कुमार यादव
चकाई     |    21/01/2018, रविवार

Post Top Ad -