Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : मत्स्य जीवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किए जाने की खुशी में बाँटा गया मिठाई

Gidhaur.com(सोनो) :- भाजपा किसान मोर्चा के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह को मत्स्य जीवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किए जाने की खुशी में सोनो बाजार स्थित प्लस टू बालिका उच्च बिधालय के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से चकाई विधान सभा विस्तार क रवि चौधरी की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारों का जयकार करते हुए एक दुसरे को गुलाल लगाते हुए मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री सिंह को फुल माला पहनाकर साल भेंटकर उनका स्वागत भी किया गया । पिछले एक माह पूर्व से भाजपा के लोगों में चल रही तनाव आज समाप्त हो गई है। श्री सिंह प्रखंड के ओरैया गांव निवासी एडवोकेट मोहन प्रसाद सिंह का पुत्र बताये जाते है। बताया गया कि श्री सिंह अपने प्रखंड अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान संगठन की मजबूती के लिए जोर शोर से कार्य करते हुए सेंकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल करने में सफलता हासिल किए। इस दौरान सोनो में पार्टी के बीच चल रही मतभेद को दूर करने के लिए एवं श्री सिंह के द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट होकर पार्टी ने इन्हें प्रखंड अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष का पद भार सौंपा । इस दौरान पार्टी की ओर से इन्हे जिले का पदभार देते हुए संगठन को बिसतार रुप देने की अपील की । जिस पर श्री सिंह ने अपने वरिय पदाधिकारीयों को आश्वासन और भरोसा दिलाते हुए कहा कि में पुरे तन और मन से पार्टी के हित के लिए जिले के सभी प्रखंडों के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने पक्ष में जोड़ने का कार्य करता रहुंगा , तथा पार्टी में जुड़े कार्यकर्ताओं की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराता रहुंगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर रहते हुए लोगों ने हमें पार्टी से विमुक्त करने का कार्य किया, परंतु मेरे द्वारा पार्टी हित के लिए किये गये कार्य कलाप को देखते हुए पार्टी ने मुझे पूरे जमुई जिले का भार सौंप दिया है।
इस मौके पर उपस्थित  महिला मोर्चा के महामंत्री रुपा सिंह , अनुसुचित जाति मोर्चा के महामंत्री अशोक दास , महिला मोर्चा के महामंत्री प्रतिनिधि अविनाश सिंह, चकाई प्रखंड क्षेत्रंतर्गत पार्टी के  प्रमुख सदस्य मनोज पाण्डेय , आर० एस० एस० के मंडल प्रमुख रंजीत सिंह, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मीणा देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो० अस्फाक आलम, भाजपा किसान मोर्चा के पुर्व उपाध्यक्ष उपेन्द्र मंडल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री विनोद राना के अलावा दर्जनों बुद्धि जिवियों सहित  सैकड़ों महिला और पुरुषों ने बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन परशुराम मंडल ने किया।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 25/01/2018(गुरूवार)
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ