सोनो : मतदाता दिवस पर निकला जागरूकता रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

सोनो : मतदाता दिवस पर निकला जागरूकता रैली

Gidhaur. com(सोनो) : - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर गुरूवार को प्रखंड कार्यालय सोनो में अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 8 वां मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली के पूर्व प्रखंड परिसर में लोगों को अंचलाधिकारी श्री सिंह के द्वारा निर्वाचन शपथ ओर पहचान पत्र दिलाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को यह शपथ दिलाया गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र व  निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखते हुए निभीॅक होकर सभी धर्म , वर्ग , जाति, समुदाय तथा भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर सोनो चौक के रास्ते सोनो बाजार तक  भ्रमण किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के अलावा कई प्रखंड कर्मचारी, नये वोटर तथा सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 25/01/2018(गुरूवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -