Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : मानव श्रृंखला को लेकर बच्चों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग

Gidhaur.com (चकाई) : दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी को बनाने वाली मानव श्रृंखला की तैयारी प्रखंड के मध्य विद्यालय कोराने में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया गया। बच्चों में जागरूकता लाने हेतु दहेज प्रथा एवं बाल विवाह विषयों पर रंगोली, निबंध, चित्रांकन आदि करवाया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण मौजूद थे। शिक्षक राहुल कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद यादव, संध्या कुमारी, आशा कुमारी, किरण कुमारी, अंजलि कुमारी एवं कुमारी राधा मिश्रा मौके पर मौजूद थे।

सुधीर कुमार
चकाई     |      19/01/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ