सेवा : युवाओं ने चलाया सफाई अभियान, पंचायत भवन परिसर की हुई सफाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 20 जनवरी 2018

सेवा : युवाओं ने चलाया सफाई अभियान, पंचायत भवन परिसर की हुई सफाई

Gidhaur.com (सेवा) : आगामी 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला, 22 जनवरी को सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इसी के मद्देनजर गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत भवन कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने पुरे परिसर की साफ़-सफाई की। दीवारों के आसपास लगे कचड़े के अम्बार एवं झाड़ियों को साफ़ किया गया। इस अभियान में प्रमुख रूप से सूरज कुमार, रंजन कुमार व दर्जनों युवाओं ने अपना योगदान दिया।

मुकेश कुमार यादव
सेवा       |       20/01/2018, शनिवार

Post Top Ad -