सोनो : पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

सोनो : पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

1000898411
pacs-election
सोनो : प्रखंड के कुल 19 पंचायत में से 10 पंचायतों में पैक्स चुनाव आगामी 15 नबंवर को निर्धारित है। पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से आग्रह की। केशोफरका पंचायत में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष कौशल सिंह ने पंचायत के विभिन्न गांवों-मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने पक्ष में मतदान करने काआग्रह किया।

कौशल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों को यथासंभव लाभ पहुँचाया और उनके सुख-दुख मे हमेशा साथ रहते हैं। सोनो पंचायत में सरपंच व पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी मीठु यादव, संतोष भगत, भुनेश्वर यादव, चासो मालाकार ने सोनराडीह, मनधाता, मंडल टोला, रमानी टोला, बढ़ई टोला,सोनो मुसहरी, सोनो बाजार में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

मतदाता सभी प्रत्याशी को अपना वोट देने की बात कह कर प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। गंदर पंचायत में वर्तमान पैक्स सदस्य के जनसंपर्क अभियान में मतदाता काफी फजीहत मतदाता कर रहे हैं साथ ही उनके पक्ष में ही मतदान करने की बात कह रहे हैं। नैयाडीह पंचायत में पूर्व मुखिया हरिशंकर यादव सुबह-शाम मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं।

Input: मदन शर्मा
Edited By: Sushant

Post Top Ad -