जमुई : बाबा पतनेश्वर धाम में सावन की चौथी सोमवारी पर क्षत्रिय महासभा ने लगाया सेवा शिविर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 4 अगस्त 2025

जमुई : बाबा पतनेश्वर धाम में सावन की चौथी सोमवारी पर क्षत्रिय महासभा ने लगाया सेवा शिविर

50-60 हजार श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत, फल, माजा और प्रसाद

जमुई/बिहार। सावन माह की चतुर्थ सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा पतनेश्वर धाम, जमुई में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से श्रद्धालु कांवरियों के लिए एक नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में आये करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं को शरबत, शीतल पेय, आम का जूस (माजा), साबूदाना और फलों का प्रसाद वितरित किया गया।

इस सेवा शिविर में महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिनभर पूरे उत्साह और भक्ति भाव से कांवरियों की सेवा में जुटे रहे। शिविर में आने वाले हर श्रद्धालु को गर्मी और थकान से राहत देने हेतु ठंडे पेय पदार्थ एवं पौष्टिक प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
सेवा में जुटे रहे युवा कार्यकर्ता
शिविर के संचालन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जमुई के अध्यक्ष सत्यम् चौहान के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में सत्यम् कुमार सिंह, शुभम कुमार सिंह, युवराज कुमार, सत्यम् कुमार, रघुवीर कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश सिंह, प्रियांशु राठौर, शिवम सिंह, किशन कुमार और रजनीश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

क्षत्रिय महासभा के इस सेवा भाव की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की और संगठन की ओर से किए गए इस प्रयास को "आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण" बताया।

सावन की सोमवारी के मौके पर बाबा पतनेश्वर धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कांवरिया जलाभिषेक कर भोलेनाथ का दर्शन करने के पश्चात इस सेवा शिविर से लाभान्वित हुए और सेवा कार्यों के लिए सभी ने महासभा को धन्यवाद दिया।

Responsive Advertisement