गिद्धौर में सावन की अंतिम सोमवारी पर मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भजन संध्या आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

गिद्धौर में सावन की अंतिम सोमवारी पर मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भजन संध्या आयोजित

गिद्धौर/गिद्धौर। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर गिद्धौर स्थित ऐतिहासिक मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय प्रसिद्ध भजन गायक गणेश राय और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद भोलेनाथ, मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं के भजनों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति दी गई। भजन प्रस्तुति के दौरान हल्की फुहारों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
भजन संध्या में गणेश राय के साथ सहगायक उमेश राय, पंकज कुमार रावत, बिक्की रावत, नाल वादक अजित पांडेय उर्फ सरलू जी, पैड वादक चंदन कुमार साव और झाल वादक रंजीत पेंटर ने संगति दी। सभी कलाकारों की संगठित प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सावन की सोमवारी पर मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Responsive Advertisement