लायंस क्लब आफ जमुई द्वारा निःशुल्क भोजनालय शुरू, अब हर मंगलवार मिलेगा मुफ्त भोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 6 अगस्त 2025

लायंस क्लब आफ जमुई द्वारा निःशुल्क भोजनालय शुरू, अब हर मंगलवार मिलेगा मुफ्त भोजन



जमुई/बिहार। लायंस क्लब 322ई की जमुई इकाई ने मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज चौक के काली मंदिर परिसर में "मां की रसोई" नामक निःशुल्क भोजनालय की शुरुआत की है। इस पहल का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव रंजन भालोटिया, सचिव व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक लायन डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, ज्वाइंट कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन श्रीकांत केसरी, पूर्व सचिव लायन विजय कुमार सर्राफ, कोषाध्यक्ष लायन अनुपम कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन भोला रजक एवं लायन रवीन्द्र बरनवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लायन राजीव रंजन भालोटिया ने कहा कि लायंस क्लब आफ जमुई लगातार मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और "मां की रसोई" उसी कड़ी का एक नया अध्याय है। यह पहल समाज के उन जरूरतमंदों के लिए की गई है, जो जिले में विभिन्न कार्यों से आते हैं और भोजन के अभाव में परेशान रहते हैं।



क्लब के सचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि प्रारंभिक रूप से यह भोजनालय सप्ताह में हर मंगलवार को संचालित किया जाएगा, जिसे आगे चलकर प्रतिदिन चलाने की योजना है। उन्होंने बताया कि जमुई जिला मुख्यालय में विभिन्न पंचायतों और प्रखंडों से गरीब तबके के लोग सरकारी कार्यों हेतु आते हैं और भूखे-प्यासे लौट जाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए यह निःशुल्क भोजनालय शुरू किया गया है।


कोषाध्यक्ष लायन अनुपम कुमार ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर 400 से अधिक जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने इस पहल को मानवता की सेवा बताते हुए क्लब को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन श्रीकांत केसरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए वर्ष 2015 से लायंस क्लब आफ जमुई द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मटिया में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और डायबिटीज जांच शिविर प्रमुख हैं।



इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डॉ. राजीव रंजन, लायन साकेत केसरी, लायन डॉ. ए. मोदी, लायन सुजीत कुमार, लायन सौरभ कुमार, नीतेश केसरी, चंदन कुमार सहित कई अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लायंस क्लब आफ जमुई की यह पहल निश्चित रूप से समाज में सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करेगी।

Responsive Advertisement