Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : पुलिस को चकमा देने वाले दो अभियुक्तों को भेजा जेल, हत्या का था आरोप


सोनो | न्यूज़ नेटवर्क [Edited by - अभिषेक] :-

सोनो पुलिस ने सघन छापेमारी के दौरान हत्या के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि थाना कान्ड संख्या 310/18 के अभियुक्त केदार यादव (पिता-राजू यादव) साकिन- भेलबा मोहनपुर व मनोज यादव (पिता स्व०फुलचंद यादव) साकिन- दुधकसोय  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


हत्या के आरोपी दोनों अभियुक्तों के घर पर पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पिछले साल जमीनी विवाद हुआ था जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। दोनों अभियुक्त महिला हत्या के आरोपी थे और  पुलिस को हमेशा चकमा देकर फरार रहे हैं।

Input - (मदन शर्मा, सोनो)