Breaking News

6/recent/ticker-posts

आलेख : पर्यावरण दिवस और जागरूकता

आलेख (अविनाश कुमार) :-

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को सम्पूर्ण विश्व मे मनाया जाता है। यह दिन सकारात्मक पर्यावरण कार्रवाई करने की आवश्यकता की वजह से वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के क्रम में मनाया जाता है।
यह यू एन ई पी द्वारा चलाया जाता है। विश्व पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूकता का दिन है। यह दिन 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया है।

     विश्व पर्यावरण दिवस 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। विश्व पर्यवारण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता तो प्रोत्साहित करना और राजीनीतिक और सार्वजनिक जीवन मे इसे बढ़ावा देना है।


विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य मकसद पकृति और पृथ्वी की रक्षा करना और पर्यावरण को और बेहतर बनाना है। इस मौके पर  विश्व भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
[आलेख के रचयिता अविनाश कुमार हैं, जो झाझा के धमना गांव निवासी हैं]