Breaking News

6/recent/ticker-posts

ये क्या! टूट की कगार पर प्रियंका-निक की शादी

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चार महीने ही हुए हैं और दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं। यूएस की OK मैगजीन ने अपने सूत्र के जरिए जानकारी दी है कि निक और प्रियंका के बीच इन दिनों लड़ाइयां हो रही हैं और दोनों ने अलग होने का मन बना लिया है।
मैगजीन की रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने शादी करने में काफी जल्दबाजी की और एक-दूसरे को समझने का वक्त ही नहीं दिया। और यहीं कारण है कि दोनों छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। मैगजीन के सूत्रों ने ये भी बताया है कि निक को लगता था कि प्रियंका कूल और समझदार लड़की हैं लेकिन शादी के बाद उन्हें ऐसा अहसास हुआ कि पत्नी का नेचर कंट्रोलिंग है।

मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोनस फैमिली को लगा था कि प्रियंका एक मैच्योर लेडी हैं और सेटल होकर अपने बच्चे के बारे में सोचेगी लेकिन अब प्रियंका के ससुरालवालों को लगता है कि वे एक 21 साल की लड़की की तरह बिहेव कर रही हैं।