अलीगंज : मतदान कर्मियों को रसोईया दीदी कराएगी भोजन पानी की व्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

अलीगंज : मतदान कर्मियों को रसोईया दीदी कराएगी भोजन पानी की व्यवस्था

अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

लोकसभा चुनाव के दिन हर बूथ पर मतदान कराने आये मतदान कर्मियों को हर बूथ पर विद्यालय में भोजन बनाने वाली रसोईया दीदी को भोजन -पानी व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगंज प्रखंड के साधन सेवी प्रजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुरसंडा संकुल अंतर्गत पड़ने वाले सभी मतदान केंद्र के विद्यालय में रसोईया दीदी की बैठक कर मतदान के दिन मतदान कर्मियों व सुरक्षा बल को जिला प्रशासन  के निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाने वाली मेन्यू वार भोजन व उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने की विस्तृत जानकारियां दी।साधन सेवी श्री सिंह ने कहा कि सभी रसोईया दिये गये उत्तरदायित्व को बखूबी से निभाने का काम करेंगे। बैठक में भोजन-पानी की व्यवस्था संबंधित  सारी समस्याओं पर बताया गया। 



बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा  ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान कर्मियों की भोजन पानी की काफी दिक्कत होती थी। इसी को देखते हुए सभी बूथों पर रसोईया दीदी भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था करेंगी और उन्हें निर्धारित दर भी दी जाएगी। मौके पर दर्जनों रसोईया मौजूद थीं।

Post Top Ad -