Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न, 55 प्रतिशत हुई वोटिंग

अलीगंज(चंद्रशेखर सिंह) :-

लोकसभा चुनाव 2019 प्रखंड में गुरुवार को शान्तिपूर्ण वातावरण में कुल 106 बुथो पर कुल 55 प्रतिशत पोलिंग हुई।

 प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमसीर मलिक ने बताया कि प्रखंड में 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से 4 बजे संध्या तक मतदान कराया गया।  कुछ जगहों पर इवीएम मशीन में गड़बड़ी के कारण थोड़ी विलंब से मतदान शुरू होने की सूचना है। जिला प्रशासन के द्वारा किये गये चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिंदा पर नहीं मार सका। प्रखंड के सभी बूथों पर तैनात सुरक्षा बल काफी मुसतैद दिखे। मजिस्ट्रेट व पुलिस जवान लगातार बूथों पर गश्त लगाते नजर आये। चंद्रदीप के थानाध्यक्ष  राजीव कुमार भी प्रखंड के  विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पुलिस बल के साथ घुमते नजर आये।