Breaking News

6/recent/ticker-posts

इंतजार खत्म! 13 मार्च को परिणय सूत्र में बंधेगी  भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह


पटना/मनोरंजन (अनूप नारायण) :
भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अदाकारा व भोजपुरिया हेलन के नाम से विख्यात  सीमा सिंह की शादी की तारीख का इंतजार उनके चाहने वालों को पिछले आठ माह से था जब उन्होंने पटना के व्यवसायी व जदयू नेता सौरव सिंह के साथ इंगेजमेंट किया था. 13 मार्च को मुंबई के एक होटल में सौरव और सीमा परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भोजपुरिया हेलेन सीमा और सौरभ महुआ प्लस चैनल के रियलिटी शो डांस घमासान के सेट पर एक दूसरे से मिले थे सौरभ शो के निर्माता थे जबकि सीमा इस शो की जज इस कार्यक्रम की शूटिंग पटना में चल रही थी और कार्यक्रम के अंतिम दिन सीमा के नृत्य गुरु कानू मुखर्जी के सामने ही उन्हें प्रपोज किया था जिसे सीमा इंकार न कर सकी. 

साल 2007 में 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री लेने वाली सीमा सिंह ने अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्में और एल्बम में काम किया है। सीमा को भोजपुरी की आइटम क्वीन के रूप में भी पहचाना जाता है। सीमा सिंह को पहला ब्रेक भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के होली एल्बम में मिला था। बाद में कई फिल्में करने के बाद उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आ गई। सीमा सिंह वैसे तो इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार मुंबई में रहता है।