Breaking News

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय कराटे सीरिज में भाग लेंगे कराटेबाज जाबीर, नहीं मिल रहा सहयोग

{न्यूज डेस्क| अभिषेक कुमार झा}:-

चीन के प्रसिद्ध शहर शंघाई में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय कराटे सीरिज में कराटेबाज जाबिर अंसारी भाग लेंगे। इस सीरीज में भाग लेने के लिए आगामी 4 दिसंबर को जाबिर अपने कोच पंकज काम्बनी के साथ चीन के लिए रवाना होंगे।
वृहद पैमाने पर आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय कराटे सीरीज में विश्व के 80 देशों से 1100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जाबीर-75 किलोग्राम में अपने देश के लिए भाग ले रहे हैं। जिसमें कुल 52 देशों से117 खिलाड़ी शामिल होंगे।


विदित हो कि इसके पूर्व भी जाबीर श्रीलंका में रजत पदक को अपने नाम कर चुके हैं। खेल दिवस पर राष्ट्रीय श्रेणी के सम्मान से भी ये सम्मानित हो चूके हैं। 
विदेशी धरती पर आयोजित होने वाले इस सीरिज में अपना बेस्ट देने के लिए जाबीर की तैयारी जारी है। 
कराटेबाज जाबीर बताते हैं कि वे अपने दिनचर्या के तकरीबन 8 घंटे अभ्यास करते हैं, ताकि सीरिज में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जन्मभूमि और राष्ट्र को गौरवान्वित कर सके। जाबीर बताते हैं कि 7-9 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सीरिज में भाग लेने के लिए तकरीबन 90 हजार रूपये का खर्च आएगा। जिसमें की 50 हजार रूपये का इंतजाम हो गया है। खबर ये भी है कि सांसद पप्पू यादव ने 15 हजार रूपये की सहायता राशि दी है। फिलहाल शेष राशि के अभाव में जमुई जिले के रहने वाले इस होनहार कराटेबाज के सपने पर ग्रहण लग रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ