Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : 128 वीं यात्रा में कैराकादो पहुँची साईकिल यात्रा 'एक विचार' की टीम, किया पौधरोपण

[gidhaur.com | जमुई] :- रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार के 9 सदस्यों द्वारा 128 वीं यात्रा जमुई के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर महराजगंज चौक बोधवन तलाव खैरा होते हुए कैरा कादो ग्राम तक की यात्रा पूर्ण की गई।
टीम द्वारा कैराकादो में ग्रामीणों को बताया गया कि हमारा पर्यावरण असंतुलन के कारण भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। बढ़ते चिमनी उद्योग व वाहनों की संख्या के साथ बढ़ती भौतिकतावादी संस्कृति इसके लिए जिम्मेवार हैं। जमुई का तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। जिसके आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की संभावना है। इससे बचने के लिए एक मात्र उपाय अत्यधिक पौधरोपण कर अगर उनकी सुरक्षा की जाए तो बहुत हद तक इस असंतुलन पर काबू पाया जा सकता है।
इस यात्रा में साईकिल यात्रा विचार मंच के सदस्य विवेक कुमार, संदीप कुमार रंजन, हरेराम कुमार सिंह, अजीत कुमार,  समीक कुमार रावत, विनय कुमार तांती, रंधीर कुमार, रोशन कुमार, प्रजापति अभिषेक के अलावे ग्रामीण आनंद कुमार, रौनक कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, प्रशांत कुमार, अजय सिंह, राजीव सिंह, मुकेश सिंह, चंदन कुमार, मनोज सिंह, नागेश्वर कुमार तांती आदि कई ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से साईकिल यात्रा विचार मंच के सदस्यों के साथ पौधरोपण कर हरियाली कायम रखने का संकल्प लिया।

(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क  | 17/06/2018,रविवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ