Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने किया मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास, डॉक्यूमेंट्री टीम ने किया अवलोकन

Gidhaur.com (चकाई) : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ आयोजित आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड में पूर्वाभ्यास जोरो पर है। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों, कार्यालयों में प्रतिदिन पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन सुषमा केरकेट्टा के नेतृत्व में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना कर पूर्वाभ्यास किया। साथ ही आकर्षक रंगोली, नृत्य-संगीत के माध्यम से लोगों को मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर दिल्ली से आयी न्यूटेक इंटरटेनमेन्ट डाक्यूमेंट्री टीम ने छात्रों द्वारा किये जा रहे पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया। टीम के प्रमुख अनुज महाजन के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य-संगीत एवं बनाये गये रंगोली का गहन अवलोकन किया तथा तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
श्री महाजन ने बताया कि पूर्वाभ्यास की डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कर बिहार सरकार को सौपी जायेगी। उन्होंने बताया की हमारी टीम 21 जनवरी को मानव श्रृंखला की रिकॉर्डिंग कर डाक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार करेंगी। मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ हिमांशु कुमार, साक्षर भारत के समन्वयक दिलीप विश्कर्मा, रोहन तांती सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सुधीर कुमार
चकाई      |       18/01/2018, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ