गिद्धौर : विभिन्न मांगों को लेकर 10 ट्रेड यूनियनों ने किया धरना-प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 17 जनवरी 2018

गिद्धौर : विभिन्न मांगों को लेकर 10 ट्रेड यूनियनों ने किया धरना-प्रदर्शन

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ द्वारा एक्ट टू समेत दस ट्रेड युनियनों के आह्वान पर, रसोईया, आंगनबाडी, आशा कार्यकर्ताओं आदि स्कीम वर्करों की एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल व धरना प्रदर्शन बुधवार को प्रखंड कार्यालय के परिसर में किया गया।
हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन पर बैठे संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार कानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है। समान काम का समान वेतन लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 26/10/2016 के निर्णय का मामला हो या फिर चिर स्थायी कार्यों में 1970 कालारा कानून में रोक के बावजूद रसोईया, आशा, एवं एन एम नर्शों आदि समेत सभी स्कीम वर्करों को ठेका-अनुबंध मानदेय में मामूली प्रोत्साहन राशि पर नियोजित कर इन पर जोर जबरन जारी रखे हुए है। बार बार मांग उठाये जाने पर भी कहीं किसी से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।  मजबूरन हम सभीं को एकत्रित होकर राष्ट्रीय हड़ताल पर जाना पड़ा। 
वहीं संघ के सचिव गोपाल यादव ने कहा कि यदि इससे भी हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो 29-जनवरी को जेल भरो आंदोलन एवं आगामी 1 फरवरी 2018 यानि बजट पेश होने के दिन हमलोगों के संघ के द्वारा प्रधान मंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्य मंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा।
संघ के हड़ताल और धरना के समाप्ति के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र व विज्ञप्ति सौंपा गया। उक्त मौके पर संघ के सचिव गोपाल यादव, अध्यक्ष अजीत सिंह, सुभाष राम, सीमा देवि, गीतों देवी, कमली देवी, शान्ति देवी, भीखारी मांझी, हेमा देवी, तारो देवी, कुसमी देवी, गजोधर मांझी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

संघ की ये थी मुख्य 7 मांगे :-
1). स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 3000 पेन्शन, स्वास्थ्य सुविधा व अन्य
2). न्यूनतम वेतन 18000 रूपया मासिक
3). वर्ष 2018-19 के बजट में समुचित वृद्धि
4). स्कीम योजनाओं का निजीकरण बन्द किया जाए
5). समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए।
6). विद्यालय से रसोईयों को हटाने पर रोक लगाई जाए
7). रसोईयों के खाते पर मानदेय भुगतान किया जाए
गिद्धौर     |     अभिषेक कुमार झा
17/01/2018, बुधवार

Post Top Ad -