सोनो : आत्मा जमुई द्वारा पैरा गांव में किसान चौपाल आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 17 जनवरी 2018

सोनो : आत्मा जमुई द्वारा पैरा गांव में किसान चौपाल आयोजित

Gidhaur.com (सोनो) : कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण (आत्मा) जमुई के सौजन्य से पैरा मटिहाना पंचायत के पैरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में कृषि चौपाल का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह एवं किसान सलाहकार धर्मेंद्र कुमार सोनो उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के द्वारा पैरा मटिहाना पंचायत के विभिन्न गांवों से आए किसानों को वर्तमान में चल रही कृषि योजना से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
जिसमें जैविक खेती कार्यक्रम योजना, यंत्रीकरण योजना, मशरुम, रवि फसल, विदेशी सब्जी, गेंहू तथा धान एवं मक्का इत्यादि शामिल
है। इसके अलावा पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को समुह में जोड़ने की अपील की। जिस मौके पर मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने अगले फरवरी माह तक कई महिला और पुरुषों का समुह तैयार करने का वचन दिया।
कार्यक्रम के अंत में दर्जनों किसानों ने शौचालय निर्माण की राशि उपलब्ध नहीं होने की शिकायत मौके पर मौजूद भाजपा नेता से किया गया। किसानो की शिकायत पर उन्होंने सोनो प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार से बात कर अविलंब शौचालय रासी का वितरण करने की मांग की।
चौपाल कार्यक्रम में श्रीकांत पंडित, रंजित यादव, भरथ पासवान, कपिल देव यादव, भुनेश्वर मंडल, द्वारिका मंडल तथा अवधेश ठाकुर सहित सैंकड़ों प्रमुख किसान उपस्थित थे।
चंद्रदेव बरनवाल
सोनो      |     17/01/2018, बुधवार

Post Top Ad -