गिद्धौर राजघराने के अंतिम महाराजा कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

गिद्धौर राजघराने के अंतिम महाराजा कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 अप्रैल 2026, मंगलवार : ऐतिहासिक गिद्धौर राज रियासत से जुड़ी एक युगांतकारी खबर मंगलवार को सामने आई, जब राजघराने के अंतिम महाराजा कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह का कोलकाता में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था।

गिद्धौर राजमहल से जुड़े सुशांत साईं सुंदरम ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि महाराजा का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था, जिसके कारण उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

महाराजा कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह के निधन के पश्चात उनका अंतिम संस्कार राजपरिवार के सदस्य आनंद सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। उनके निधन के साथ ही गिद्धौर राजघराने के एक गौरवशाली अध्याय का समापन हो गया।
ज्ञात हो कि महाराजा ने आजीवन विवाह नहीं किया था। स्वतंत्रता के पश्चात देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू होने के कारण उनका औपचारिक राज्याभिषेक नहीं हो सका था, किंतु अपने पिता के निधन के उपरांत राजपरंपरा के अनुसार उन्हें गिद्धौर महाराज की उपाधि स्वतः प्राप्त हो गई थी। वे राजपरिवार की गरिमा, परंपरा और सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रतीक माने जाते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही गिद्धौर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजपरिवार से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। लोग उनके सरल स्वभाव, सादगी और क्षेत्र के प्रति उनके लगाव को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Post Top Ad -