गिद्धौर : भैया दूज पर बहनों ने रखा व्रत, भाई के लंबी आयु के लिए पूरे विधि-विधान से की पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 3 नवंबर 2024

गिद्धौर : भैया दूज पर बहनों ने रखा व्रत, भाई के लंबी आयु के लिए पूरे विधि-विधान से की पूजा

1000898411
1000627194
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 नवंबर 2024, रविवार : प्रखंड क्षेत्र में भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज हर्सोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा, रतनपुर, पूर्वी गुगुलडीह, मौरा, कोल्हुआ, सेवा, गंगरा, कुंधुर सहित अन्य पंचायतों में भैया दूज पर्व पर बहन ने पर्व के विधि विधान के अनुरूप अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके सलामती व दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैया दूज के दिन बहनें व्रत रहने के साथ कथा सुनती हैं। कथा में बहन, भाई को श्राप देती हैं। उसके बाद बहन उस श्राप से मुक्ति की कामना भी करती हैं। कथा सुनने के बाद बहनें, भाई को मिठाई खिलाने के बाद व्रत को पूरा करती हैं और भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।
1000627192
भाई दूज को लेकर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ गिद्धौर बाजार में लगी रही। मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की भी खरीदारी की गई। बहन भाई के प्रेम को दर्शाता भैया दूज का यह त्योहार धूमधाम से विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना के बीच संपन्न हो गया।

Post Top Ad -