अलीगंज : दरखा गांव में वैसाखी दुर्गा पुजा को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 मई 2022

अलीगंज : दरखा गांव में वैसाखी दुर्गा पुजा को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

1000898411
IMG_20220511_001157
अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 10 मई
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के दरखा (Darkha) गांव में वैशाखी दुर्गा माता (Durga Mata) की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। सोमवार की देर शाम माता के मंदिर की पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिलाएं माता रानी (Mata Rani) के पट खुलते ही पूजा अर्चना करने को लेकर काफी संख्या में पहुंच रही हैं।

 दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा माता की मंदिर का प्रसिद्धि काफी दूर-दूर तक फैली है। बताया जाता है कि माता के दरबार में जो भी मिन्नत सच्ची श्रद्धा भाव के साथ रखते है, उनकी मुरादें अवश्य पुरी हुई है। अलीगंज की दुर्गा माता संतान प्राप्ति को लेकर काफी प्रसिद्ध है।

दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा माता की पुजा अर्चना की शुरुआत देश के आजादी के समय सन 1942 में दरखा गांव निवासी स्व. जगदीश चन्द्र पाण्डेय के द्वारा संतान प्राप्ति को लेकर की थी। संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी। तभी उन्होनें वैशाख महीना में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की शुरुआत किया गया। उन्हे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। तब से माता की प्रसिद्धि काफी दूर दूर तक फैली है। 

दरखा के वैशाखी दुर्गा की मंदिर लोगों का आस्था व विश्वास का केन्द्र बन गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता की पूजा-अर्चना पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। पट खुलते ही माता दर्शन को लेकर भक्तों का ताता लगा हुआ है। नवमी व दशमी को काफी भीड़ लगी रहती और भव्य मेला लगता है।

Post Top Ad -