अलीगंज : बिहार दिवस पर आनंद विद्या निकेतन के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 22 मार्च 2022

अलीगंज : बिहार दिवस पर आनंद विद्या निकेतन के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

1000898411
IMG_20220322_214629
अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 22 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में मंगलवार की अहले सुबह बच्चों ने बिहार दिवस को लेकर विद्यालय डायरेक्टर प्रो. आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में बच्चों द्वारा विद्यालय से निकलकर पूरे अलीगंज बाजार में भ्रमण कर प्रभात फेरी निकाली।

पुनः विद्यालय में बच्चों द्वारा क्वीज एवं भाषण प्रतियोगिता किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्राचार्य पूजा कुमारी व डायरेक्टर आनंद लाल पाठक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर डायरेक्टर पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही यानि 22 मार्च 1912 को ही राज्य की स्थापना की गई थी। बिहार बुद्ध और अशोक का बिहार है, अध्यात्म और इतिहास की भूमि है। दिनकर के काव्य की भूमि है, बापू के चंपारण और जय प्रकाश जी के संपूर्ण क्रांति की भूमि है। सदियों से बिहार राष्ट्र का मार्ग दर्शन किया है।

विद्यालय प्राचार्य पूजा कुमारी ने कहा कि हम बिहारी हैं। हमें बिहारी होने का गर्व है। जो देश को ही नही बल्कि राष्ट्र को भी मार्गदर्शन देने का काम किया है। मौके पर शिक्षक नागेश्वर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर सिंह, नगीना चंद्रवंशी, मसूदन कुमार, विकास कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग व बच्चे मौजूद थे।

Post Top Ad -