झाझा विधायक दामोदर रावत के पैर में फ्रैक्चर, डॉक्टरी सलाह पर कुछ हफ्तों का आराम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 जुलाई 2025

झाझा विधायक दामोदर रावत के पैर में फ्रैक्चर, डॉक्टरी सलाह पर कुछ हफ्तों का आराम

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 जुलाई 2025, शनिवार : झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दामोदर रावत शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक दुर्घटना में घायल हो गए। इस घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। विधायक ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

अपने पोस्ट में झाझा विधायक दामोदर रावत (Jhajha MLA Damodar Rawat) ने लिखा—
डॉक्टर ने मुझे कुछ सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं से जल्द स्वस्थ होकर पुनः सेवा में लौटूंगा।
घटना की जानकारी मिलते ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। गिद्धौर प्रखंड जदयू अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजीत कुमार, वरिष्ठ नेता जयनंदन सिंह, अशोक केशरी सहित कई अन्य नेताओं और शुभचिंतकों ने विधायक रावत के जल्द ठीक होने की कामना व्यक्त की है।

स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थनाएं जारी हैं। विधायक रावत क्षेत्र में सक्रिय जनप्रतिनिधि माने जाते हैं, और उनके अस्वस्थ होने से समर्थकों में चिंता का माहौल है।

Responsive Advertisement